मऊ। जिला प्रशासन की तरफ से संचालित कम्युनिटी किचेन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया जा रहा। मानीटरिंग के लिए तहसीलवार नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। जरूरतमंद आवश्यकता पड़ने पर तहसील सदर संजीव यादव के मोबाइल नंबर 9454417984, तहसील घोसी प्रेमचंद लाल तहसीलदार के मोबाइल नंबर 9454417998, तहसील मुहम्मदाबाद सुभाषचंद तहसीलदार के मोबाइल नंबर 9454417989, तहसील मधुबन के राहुल गुप्ता के मोबाइल नंबर 9454417992 पर संपर्क कर सकते हैं। चारों तहसील के तहसीलदारों को कम्युनिटी किचने का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। तहसीलों में संचालित कम्युनिटी किचेन के माध्यम से यदि किसी जरूरतमंद को भोजन चाहिए तो वह तहसील के तहसीलदार से उनके सीयूजी नंबरों पर कॉल कर भोजन प्राप्त कर सकते हैं। अभी तक इस किचेन से एक हजार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया है।