फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट कांड का फालोअप:सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के के पास रसूलपुर मुस्कुरा गांव के पास 22 जून की देर रात में नीजी बैंक के फ्रेंचाइजी और उसके पिता को गोली मारकर घायल करने के बाद की गई 1.40 लाख की लूट के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस बाइक सवार लुटेरों को गिरफ्तार करने में नाकाम है।
विज्ञापन

बता दें कि मुस्कुरा गांव के पास सोमवार की देर शाम को घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी विवेक राजभर और उसके पिता प्रेम राजभर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर 1.40 लाख रुपये , लैपटाप और मोबइल लूट लिया था। विवेक ढांढा़ चंवर चट्टी पर एक प्राइवेट बैंक का फ्रेंचाइजी चलाता है। जबकि उसका पिता प्रेम उसी दुकान में किराने की दुकान करता है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे असलहे चमकाते हुए भाग निकले। मंगलवार को घायल विवेक के भाई विपिन की तहरीर पर पुलिस तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर एसपी के निर्देश पर लुटेेरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गईं। ये टीमें कोतवाल समर बहादुर के नेतृत्व में एक टीम , मझवारा पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में दूसरी टीम और और तीसरी स्वाट टीम कई स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। लेकिन कोई संदिग्ध हाथ नहीं ले सका। सीओ घोसी अभिनव कनौजिया स्वयं इन टीमों का निर्देशन कर रहे हैं। इस बाबत सीओ अभिवन कनौजिया का कहना है कि टीमें लुटेरों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही हैं। जल्दी ही लुटेरे पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें