दीवानी कचहरी के गेट पर जिला जज की थर्मल स्क्रीनिंग करते आईएमए अध्यक्ष डा.संजय सिंह।
- फोटो : MAU
मऊ। कोविड-19 के संक्रमण के चलते आमलोगों में जागरूकता का अभाव है। लोग अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों को कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम मे शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह की पहल पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दो सैनिटाइज मशीन और एक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भेंट किया।
मशीन का उद्घाटन जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कचहरी के मुख्य द्बार पर किया। इस दौरान जिला जज ने थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दिया। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र राय और महामंत्री अरविंद तिवारी ने आईएमए के इस कार्य की सराहना करते हुए बार एसोसिएशन की ओर से आईएमए को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और शारदा नारायण हास्पिटल के डायरेक्टर डा. संजय सिंह, सचिव डॉ. सीएच साहनी, डॉ. सुजीत सिंह, एडीजे आदिल आफताब अहमद, बुद्धि सागर मिश्रा, एडीजे सुरेश गुप्ता, सीजेएम विनोद शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, लालजी पांडेय, अजय कुमार सिंह, सीओए राजकुमार शाही, विनेंद्र सिंह, अनुभव सिंह, प्रेमचंद श्रीवास्तव ,धीरज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।