फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और बर्फीली हवाओं ने किया बेहाल

विज्ञापन
ठंड के बीच मधुबन के पांती रोड स्थित पानी टंकी के पास अलाव तापते लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। तड़के कोहरा छाए रहने तथा बर्फीली हवा चलने के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय बादलों के बीच धूप तो हुई लेकिन वह बेअसर रही। ठंड के चलते रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर तथा कोहरे का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। रविवार को तड़के से ही कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवा चलने तथा कोहरे से लोग बेहाल रहे। सड़कों पर आवाजाही कम रही। कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन हल्की होने से वह गर्मी से खास राहत नहीं दे सकी। रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सयस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 75 प्रतिशत रही। जबकि 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। कई दिनों से शीतलहर का कहर चलने के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदार परेशान हैं। लोग अलाव से ठंड दूर करने के प्रयास में जुटे रहे। रविवार होने से वैसे ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें