फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के लैपटाप के साथ चोर गिरफ्तार की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाने के बकवल गांव निवासी और अंबेडकर नगर जिले में तैनात एक दरोगा के घर से अगस्त में चुराए गए लैपटाप और मंहगे मोबाइल को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। साथ ही बढ़ुआ गोदाम के पास से इन सामान के साथ तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अजय सिंह उर्फ लिटिल सिंह निवासी मिर्जापुर काझा थाना रानीपुर, शुभम सिंह निवासी ग्राम हरदसपुर थाना सरायलखंसी और आशीष गुप्ता निवासी काझा थाना रानीपुर हैं। तीनों के पास से एक लैपटाप व चार्जर, दो मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया। बताया कि लैपटाप और मोबाइल आठ मई 2021 को थाना सरायलखंसी के बकवल निवासी और जनपद अम्बेडकर नगर में तैनात उपनिरीक्षक विनोद पाण्डेय के घर से चुराए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें