फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड ने किया बेहाल

विज्ञापन
मर्यादपुर में कड़ाके की ठंड के बीच अलाव का सहारा लेते लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले मेें शनिवार को भी कोहरे और ठंड ने लोगाें को बेहाल किए रखा। हालांकि दोपहर तक हल्की धूप रही। लेकिन ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। उधर, ठंड के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। जबकि कोहरे ने वाहनों के संचालन पर असर डाला। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लिए रहे। शीतलहर तथा कोहरे का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को तड़के से ही कोहरा छाया रहा। घना कोहरे होने से लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सुबह सात बजे तक सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। दोपहर तक हल्की धूप निकली थी। लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दे सकी। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 69 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। कई दिनों से शीतलहर का कहर चलने के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। बर्फीली हवाओं के चलने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही पटरी दुकानदार अपनी दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें