दोहरीघाट पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन शातिर बदमाश। संवाद
- फोटो : MAU
दोहरीघाट। एटीएम से रुपये निकालने वाले गिरोह के सदस्य शनिवार की सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पकड़े गए गिऱोह के सदस्य आजमगढ़ बलिया और मऊ में लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर धोखे से रुपये निकालते हैं। चौहान चौक पर सुबह पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार तीन युवकों प्रद्युम्न यादव निवासी जमुवारी थाना घोसी, संदीप कुमार राजाराम निवासी भिखारीपुर घोसी और प्रदीप कुमार निवासी जिगना थाना घोसी को रोका और पूछताछ की। इस दौरान पुलिस की तलाशी में उनके पास से यूनियन बैंक के 10, स्टेट बैंक के तीन एटीएम कार्ड के साथ ही इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक का एक-एक एटीएम कार्ड बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि एटीएम में जाकर मदद के नाम पर एटीएम बदल लेते हैं। इसके बाद रुपये निकालने का कार्य करते हैं। बताया कि गिरोह का कार्य क्षेत्र आजमगढ़, गाजीपुर और बलिया तक फैला हुआ है। अभी कुछ दिन पहले ही जीयनपुर से एक एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। कार्रवाई करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी सच्चिदानंद यादव, विकास यादव, अजय कुमार यादव, राजू सिंह, शत्रुघ्न सिंह,अभिषेक यादव, काशी नाथ पांडे सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे।