फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल के वसूली पर ध्यान, जर्जर तारों पर नहीं, आए दिन ठप हो रही हैं आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। बिजली विभाग पुराने और जर्जर तारों का बदलने का कार्य कागजों पर हो रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। मधुबन तहसील के सूरजपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े 40 गांव की बिजली आपूर्ति इसका ज्वलंत उदाहरण है। हाल के दिनों में इन गांवों में बिजली आपूर्ति आज भी जर्जर पोलों पर जर्जर तथा कम ऊंचाई पर लटकते तारों से हो रही है। जबकि बिजली विभाग बिजली आपूर्ति के एवज में बिल की वसूली तो कर रहा है पर सुविधाएं नदारद हैं। ऐसे में गांवों में आए दिन जर्जर तार अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं जिससे दुर्घटना के साथ आपूर्ति भी बाधित होती है।
विज्ञापन

सूरजपुर विद्युत उप केंद्र से दरगाह, सूरजपुर, वीरपुर, आदमपुर, खरीचा, राजेद्र नगर सहित 40 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन दो दशक पूर्व बिछाए गए बिजली के तारों का एक बार भी इस बीच मेटेनेंस न होने से यह जर्जर स्थिति में पहुंच चुके है। फलस्वरूप आए दिन बिजली के तार टूटकर नीचे गिरते रहते है, यह समस्या अक्सर तेज हवाओं के बहने पर होती है। इससे जहां एक ओर बड़ा घटना की संभावना बनी रहती है वहीं इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होने से इन गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चौकाने वाली बात है कि एक वर्ष पूर्व, इस उपकेंद्र से जुड़े कुल 34 गांव के लिए जर्जर तारों के स्थान पर केबल लगाने की योजना पास हुई थी, लेकिन यह भी फाइल भी दूसरी फाइलों की भांति कहीं दब कर रह गई।
बिजली विभाग की इस उदासीनता को लेकर स्थानीय उपभोक्ता सुजीत गुप्त, फिरोज अहमद, अशफाक आलम, मंटू यादव, महताब आलम, हरि नारायण राजभर आदि उपभोक्ताओं का कहना था कि विद्युत विभाग को केवल बकाए बिल की वसूली से मतलब है। हर माह गांव में बकाए बिल की वसूली के लिए विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगा दिया जाता है जिसमें लाखों की वसूली भी होती है मगर जर्जर तार को भी बदला जाए इसकी विभाग को कोई सुधि नहीं।
विज्ञापन

सूरजपुर उपकेंद्र अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने जर्जर तारेें को बदलने की कवायद जल्द की जाएगी, तारों की जगह केबल लगाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द ही सूरजपुर उपकेंद्र से जुड़े गांव में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें