फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जगह की कमी से फ्लाईओवर की संभावना नहीं

विज्ञापन
थानीदास अमिला में ओवरब्रिज को लेकर स्थलीय निरीक्षण के दौरान लोगों से जानकारी  लेते एनएचएआई के प
विज्ञापन
अमिला। बाबा थानीदास स्थित फोरलेन पर आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए यहां फ्लाइओवर बनाने की संभावनाएं तलाशने के लिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बुधवार को स्थिति का जायजा लिया। कई लोगों से फीडबैक लिया। बताया कि जगह की कमी के चलते यहां फ्लाईओवर की संभावना नहीं है। एलिवेटेड कॉरिडोर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बाबा थानीदास स्थित फोरलेन पर आए दिन हादसों से लोग दहशत में हैं। इस मुद्दे को पहले क्षेत्रीय विधायक रामबिलास चौहान ने विधानसभा में उठाया था। पूर्व राज्यपाल फागू चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर लोगों की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था। लेकिन दो साल बाद भी जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
बाबा थानीदास से सटे सोनाडीह निवासी सपा विधायक सगड़ी डॉ. एचएन. सिंह ने संबंधित मंत्रालय से पत्राचार कर फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। केंद्र सरकार के निर्देश पर एनएचआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बुधवार को बाबा थानीदास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया कि जगह की कमी के चलते यहां फिलहाल फ्लाईओवर की संभावना नहीं है। एलिवेटेड कॉरिडोर को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी को नगरवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं। नगरवासी दुर्गेश सिंह का कहना था कि मिर्जापुर, वाराणसी, गोपीगंज, भदोही में कम जगह में ही फ्लाईओवर बनाए गए हैं। पिंटू सिंह ने कहा कि सिर्फ एक कट पार करने में हमें रोजाना दो से पांच किलोमीटर तक चक्कर काटना पड़ता है।
इसी दौरान अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। हमारे खेत, हमारी जिंदगी सब कुछ इसी सड़क के पार है। अगर फ्लाईओवर नहीं बना तो हादसों का सिलसिला चलता रहेगा। इस दौरान विकास कुमार, विनोद गुप्ता, कमलेश सिंह, पुरषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें