फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तटवर्ती इलाकों में तक पहुंचा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर जैसे-जैसे खतरा बिंदु की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत बढ़ रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। बाढ़ का पानी तटवर्ती इलाकों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

इस कारण तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बहादुरपुर, सरया, पतनई, गोधनी, बीबीपुर, ठाकुर गांव, ताहिरपुर, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर आदि इलाके के लोगों को फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है।
सरयू का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोगों की नींद उड़ गई है। गौरीशंकर घाट पर बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.80 मीटर रहा। बुधवार को जलस्तर 69.65 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 10 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। नदी की तेज लहरें भारत माता मंदिर, श्मशान घाट, खाकी बाबा की कुटी पर टक्कर मार रही थी। जलस्तर बढ़ने से नगर मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले, डीह बाबा के मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें