फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा

Tue, 27 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित विभिन्न संगठनों के कार्यालय में झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन



रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक सिंह, बीबीपुर गांव में ग्राम विकासअधिकारी यशवंत कुमार, इटौरा गांव में सेक्रेटरी चंदन सिंह ने तिरंगा फहराया।


लसरा, बीबीपुर, मऊ कुबेर, मेउड़ी, रतनपुरा, दतौड़ा आदि गांवों में ग्राम प्रधानों ने तिरंगा फहराया। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम साहब लाल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ अजय सिंह, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार रमाकांत वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन



नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष वसीम इकबाल चुन्नू खां ने ध्वजारोहण किया। ग्राम सचिवालय खत्रीपार में ग्राम प्रधान कालिका चौहान, बरौली में ग्राम प्रधान मनोज यादव, जामडीह में ग्राम प्रधान संजय यादव, सरहरा जमीन सरहरा में ग्राम प्रधान रामविलास चौहान, हाजीपुर में ग्राम प्रधान सत्यावती पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें