फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोककर पांच लोगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। मधुबन थाना क्षेत्र के बेलासुल्तानपुर निवासी व्यक्ति ने घोसी कोतवाली के दरियाबांध निवासी एक युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में बेलासुल्तानपुर निवासी अमित बहादूर पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीते मंगलवार को वह घोसी से अपने गांव जा रहा था। आरोप लगाया कि इसबीच घोसी कोतवाली के दरियाबाद निवासी मंटू यादव पुत्र सुरेश यादव अपने पांच साथियों के साथ उसका रास्ता रोककर जातिसूचक गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने एकराय होकर उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित पांच के विरुद्ध दलित उत्पीड़न सहित दूसरे धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें