फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपियों पर एक वर्ष बाद दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मुस्किया निवासी फरियादी की तहरीर और न्यायालय के निर्देश पर जानलेवा हमले के पांच आरोपियों के विरुद्ध घोसी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हमले की घटना एक वर्ष पूर्व है, स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करता देख पीड़ित ने कोर्ट का शरण लिया था। जहां बृहस्पतिवार को कोर्ट के निर्देश पर घोसी पुलिस ने पीड़ित के मामले को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के मुस्किया निवासी दूधनाथ ने बताया कि 8 अक्तूबर 2019 का उसका पुत्र सत्येंद्र कुमार अपने मित्र मुन्ना राजभर के साथ मेला देेखकर घर आ रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही अमरजीत पुत्र मिख्खू प्रसाद ,सन्नी प्रसाद पुत्र अमरजीत,अनूप कुमार पुत्र राजकुमार, शांति देवी पत्नी अमरजीत तथा वीरेंद्र पुत्र स्व. जीउत ने उसके बेटे पर हमला कर दिया था। मामले में पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर घोसी कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करता देख कोर्ट में शरण ली। एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद कोर्ट ने मामले में आरोपियों के विरुद कार्रवाई करने का निर्देश घोसी पुलिस को दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें