फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में 13 में से पांच मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई करते ईओ दिनेश कुमार।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को ‘संभव कार्यक्रम’ के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।
इस दौरान निर्माण विभाग से 2, राजस्व विभाग से 2, जलकल विभाग से 4, सफाई विभाग से 3, प्रकाश विभाग से 1 तथा कर विभाग से 1 सहित कुल 13 शिकायतें आईं। इस दौरान कर अधीक्षक संतोष कुमार, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, बलराम पांडेय, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जलकल लिपिक कमलेश कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें