फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधान से मारपीट के मामले में पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में मंगलवार की शाम प्रधान पर हमला करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और 13 अज्ञात को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताते चले घोसी कोतवाली के रघौली गांव निवासी और नवनिर्वाचित प्रधान विजय कुमार उर्फ मुलायम मंगलवार की शाम सात बजे के करीब निवासी दो लोगों के साथ खड़ा होकर समस्याओं के बाबत बात कर रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसके उपर हमला कर दिया। घायल प्रधान ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें गांव के बभनौली पुरवा निवासी पृथ्वी, सुनील यादव, अनूप यादव, हरिकेश यादव, शेरू यादव को नामजद तथा उनके 13 अज्ञात साथियों को आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें