फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क हादसे में पिता और पुत्र-पुत्री समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास शुक्रवार को सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र-पुत्री समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दो घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के मीरपुर रहीमाबाद गांव निवासी सरवन गोंड (45) पुत्र मुरली गोंड शुक्रवार को सुबह अपने बच्चों खुशी गोंड (8), राहुल गोंड (10), आशीष गोंड (14) और भतीजी लक्ष्मी गोंड (18) पुत्री खाटू गोंड को बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। स्कूल से कुछ दूर पहले चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांचों लोग घायल हो। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरवन गोंड, लक्ष्मी गोंड और खुशी गोंड की हालत को गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें