फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग लाखीपुर गांव के पास हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रही बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर किन्नूपुर निवासी विनय कुमार (30) पुत्र संतु शुक्रवार की शाम चार बजे बाइक से घोसी से घर लौट रहा था। घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई लाखीपुर गांव के तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर हो गई। हादसे में विनय कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार उमेश (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घोसी कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें