फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा नई बस्ती में घास फूंस में अज्ञात कारणों से लगी आग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। सदर तहसील के तीन गांवों समेत कोपागंज, रतनपुरा और दुबारी में अज्ञात कारणों से हुई आग की घटनाओं में पांच सौ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर, अरुषाभार, रईसा के सीवान में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। तीन घंटे तक फसल जलती रही और दो सौ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। विलंब से पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू ला लिया। दोपहर दो बजे फ़रोजपुर के सीवान में मुन्ना पांडेय के खेत में सबसे पहले आग लगी। हवा के चलते आग फैल गई और अरुषाभार और मूंगमास मठिया में गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर जे पी यादव भी मौके पर पहुंच गए।
इस घटना में फ़िरोजपुर के संजय सिंह, मुन्ना पांडेय, सुभाष पांडेय, अजय पांडेय, शेषनाथ पांडेय , मंगला सिंह ,कमला सिंह ,रामजन्म सिंह ,रमेश शर्मा ,सत्येंद्र शर्मा ,विधि शर्मा ,विजयी सिंह ,रणकुमार सिंह ,पारस सिंह ,शत्रुघन सिंह ,सुभाष शर्मा ,जयराम यादव ,लल्लन चौहान ,विकास पांडेय ,विनय सिंह ,रामप्यारे सिंह ,आशा देवी ,विकास पांडेय ,निर्भय सिंह ,नन्हे पांडेय ,राजेंद्र पांडेय ,विनोद खरवार ,रामचंद्र शर्मा ,अलगू शर्मा ,अरुषाभार में अभय सिंह, सुभाष राम ,दिनेश राम ,भगवान चौहान सूर्यभान चौहान ,मूंगमास मठिया में राजनारायण सिंह, विनय सिंह आदि किसानों की फसल जली है।
विज्ञापन

रतनपुरा : क्षेत्र के नसीराबाद कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग की घटना में 300 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। नसीराबाद कला, कुसाडीह और उसरा में लगी भीषण आग की लपटें चार किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना के बाद भी दमकल नहीं पहुंचा। नसीराबाद कला बलिया का समीपवर्ती गांव अतरौली, पहदेवाजीत, बिलौझा, अईलख आदि गांवों के सैकड़ों लोग आग पर काबू पाने के लिए जूझ रहे थे। इस आग ने सीवान में स्थित झालू, भालू, नंदू और रामानंद की झोपड़ियां जल गईं। घटना में रोहित राजभर, हरेंद्र , मु. शब्बीर, राम प्यारे , सतेंद्र राजभर, भूषण राजभर, पद्मदेव सिंह, कन्हैया वर्मा, मु.अजीम, सुनील धोबी, धर्मचंद चौरसिया, सुरेश सिंह, बुद्धिसागर सिंह, फेंकू कनौजिया, शिव सागर, भालू, रामसुख , कैलाश राजभर, दयाशंकर सिंह, अमित , दीनबंधु, मुराली सिंह, माधुरी, धर्मेंद्र राजभर, सुग्गन राजभर, अकबर शिवसागर, केदार, शहीद, जमीर, अजीम समेत 60 किसानों की गेहूूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
पांच बीघे फसल जली
दुबारी । क्षेत्र के हरिलाल का टोला के उत्तर दिशा में रविवार की दोपहर में अबूझ हाल में गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में धर्मपुर बिशुनपुर के टाड़ी निवासी मुनीब चौहान, दौलत चौहान, घरभरन चौहान, राम सकल चौहान आदि की पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने झाड़ियों से पीट कर, ट्रैक्टर से फसल को जोतकर और ट्यूबवेल से पानी चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अब कैसे होगी बेटी की शादी
रतनपुरा। आग की घटना में फसल जलने के बाद रोहित राजभर का परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है। रोहित राजभर ने बेटी सुनीता की शादी 21 मई को तय की है। पालीगढ़ से बारात आनी थी। घटना के बाद परिवार के लोग बिलख कर रही कह रहे थे कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। आग की घटना में सारी जमा पूंजी राख हो गई। इसी फसल का आसरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें