फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब तस्करी में पांच और धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी कोे शराब की तस्करी में चार और धारदार हथियार लेकर चलने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चालान कर सभी को न्यायालय में पेश किया। करीब 85 लीटर कच्ची और देशी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

दक्षिण टोला थाना की पुलिस ने भदेसरा तिराहा के पास से चाकू के साथ पठानटोला निवासी सादिक को गिरफ्तार कर लिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर से 20 पैकेट (4 लीटर) देशी शराब के साथ दतौड़ा निवासी अच्छेलाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सरकारी दुकान से शराब खरीदकर महंगे दाम पर बेचने की बात कही। कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर स्थित देशी शराब की दुकान के पास स्थित दुकान में शराब बेचते हुए रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट निवासी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसके पास से 31 पैकेट (6.200 लीटर) देशी शराब बरामद की। थाना क्षेत्र के डांड़ी पावर हाउस के पास मुहम्मदपुर झझवा गांव निवासी शंकर राजभर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 28 पैकेट (5.600 लीटर) देशी शराब बरामद हुई।
मऊ कोतवाली पुलिस ने आदेडीह निवासी समशाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि ये शराब सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव से लेकर आ रहा है।
नए साल पर राघवपट्टी के बगल स्थित मछली मंडी शराब पीने वालों को बेचता है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा गांव निवासी संजय जायसवाल को उसके गांव से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 19 पैकेट (3.800 लीटर) देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि शराब को महंगे दाम पर बेचकर परिवार का भरण पोषण करता है।

जिले के अलग अलग जगहों पर दोपहर 12 बजे तक शराब तस्करी करते हुए पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें से चार ने परिवार के भरण पोषण के लिए तस्करी करने की बात स्वीकार की है। प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया था।
विज्ञापन

- इलामारन जी, एसपी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें