दक्षिण टोला और दोहरीघाट थाना की पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा था, जबकि चार लोग जुआ खेल रहे थे। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि दक्षिण टोला थाना की पुलिस ने भदेसरा मोड़ के पास से मदनपुरा निवासी मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चाकू और नौ एमएम का कारतूस बरामद हुआ।
दोहरीघाट थाना की टीम ने सरयू नदी के किनारे मातेश्वरी धाम के पास जुआ खेलते समय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालिसवा निवासी हरेंद्र चौहान, बनियापार निवासी कौशल विश्वकर्मा, जमुई निवासी राजन यादव और घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी देवानंद चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ताश के 52 पत्ते और 730 रुपये बरामद हुए।