फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पहले नौकरी छुड़वाई, दहेज में कार नहीं मिलने पर किया प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला पांडेय का पुरा गांव निवासी ने महिला ने शिक्षक पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुरा गांव निवासी संघमित्रा देवी की शादी 22 मई 2022 को आजमगढ़ के रौनापार थाने क्षेत्र के खोजौली गांव निवासी और शिक्षक मनोज कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। शादी के बाद एक सप्ताह तक विवाहिता ससुराल में रही। इसके बाद से ही पति मनोज कुमार, सास सुमित्रा देवी, ससुर अखिलेश, जेठ प्रदीप कुमार, ननद नीलम कुमारी ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और कार की मांग को लेकर गाली देते हुए 19 अगस्त 2024 को मारपीट कर घायल करते हुए घर से निकाल दिया। इसकी सूचना भाई विवेक कुमार को देने पर विवाहिता को घर लाया गया। मायके से एक सितंबर 2024 को घोसी तहसील स्थित सीताकुंड पर पंचायत हुई। जहां ससुराल पक्ष ने बगैर कार के विदा कराने से इन्कार कर दिया। विवाहिता संविदा पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थी। इसे ससुराल के लोगों ने छुड़वा दिया। तबसे वह मायके में ही रह रही है। जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। घोसी कोतवाली पुलिस ने संघमित्रा देवी की तहरीर पर शिक्षक पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें