फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के टाउन इंटर कॉलेज पर सोमवार को माध्यमिक जिला स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंटर कॉलेज व जूनियर हाईस्कूल के नीरज, रूशान, पंकज, हिमांशु, प्रणव, अंचित, अभय, दिव्य प्रकाश, रामजीत, अनुज, आर्यन, ओमकार, तरुण, प्रतीक, परमार्थ, शुभम सहित 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनका मंडल स्तरीय ट्रायल 26 सितंबर को टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में होगा। वहीं पूर्व में चयनित अंडर 19 व अंडर 17 लड़कियों का ट्रायल 24 सितंबर को आजमगढ़, अंडर 17 लड़कों का ट्रायल 26 सितंबर को आजमगढ़ तथा अंडर 19 लड़कों का ट्रायल 27 सितंबर को बलिया में आयोजित होगा। मुख्य चयनकर्ता के रूप में गोविंद आर्या, शारीरिक शिक्षक के रूप में सुग्रीव कुमार गौरव, मुहम्मद नौसद, अमित राहुल, नशरुद्दीन अहमद, विक्रम, समरबहादुर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें