फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति

विज्ञापन
up board exam
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बाद भी नकल पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। सचल दस्ते के निरीक्षण में  नकलविहीन परीक्षा की पोल खुल गई।  
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रथम पाली में शनिवार को हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने प्रथम पाली में महर्षि लोधी दास इंटर कालेज में एक कक्ष निरीक्षक को सामूहिक नकल कराते पकड़ा। बीएसए ने कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर तथा केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करने की संस्तुति की। वहीं प्रथम पाली मेें एक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नदारद मिले। जबकि एक परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षक निर्धारित योग्यता के नहीं पाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। पंजीकृत 44906 में 36287 शामिल हुए और 8600 ने परीक्षा छोड़ दी।
 द्वितीय पाली में अरबी, फारसी सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 44906 के सापेक्ष 36287 परीक्षार्थी शामिल हुए।
यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की तमाम चाक चौबंद व्यवस्था के बाद भी नकलमाफिया अपने हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में कामयाब हो जा रहे हैं। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने शनिवार को प्रथम पाली में  महर्षि लोधी दास इंटर कालेज में एक कक्ष निरीक्षक को छात्राओं को सामूहिक नकल कराते पकड़ा। बीएसए ने कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर तथा केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करने की संस्तुति की।
विज्ञापन

 इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने प्रथम पाली मेें बालकृष्ण इंटर कालेज बखरिया धर्मपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में दो कक्ष निरीक्षक निर्धारित योग्यता के नहीं पाए। दोनों कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट नदारद मिले।जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। परीक्षा पर चार जोनल मजिस्ट्रेट, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तथा 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे रहे थे।  इसके अलावा चार सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट,अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां भी गोपनीय तरीके से जांच करनेके लिए सक्रिय रही। डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना है कि हर हाल में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित मिलने वाले स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें