नगर के सहादतपुरा में प्रोजेक्टर पर टी 20 विश्वकप में भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखते क्रिके
टी-20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं जिले में विभिन्न स्थानों पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी रही। किसी ने आतिशबाजी कर दीपावली मनाई तो किसी ने रंग गुलाल लगाकर होली।
नगर के सहादतपुरा में क्रिकेट प्रेमियों ने प्रोजेक्टर पर पूरा मैच देखा। इस दौरान मिठाई, नाश्ता की भी प्रबंध रहा। वहीं भारत के फाइनल में जीत पर क्रिकेट प्रेमी जमकर झूमे।
घोसी में रविवार को खेले गए टी-20 विश्वकप के फाइनल रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए नगर के कई स्थानों पर बड़े पर्दे की एलईडी स्क्रीन लगाई गई। जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने इकट्ठा होकर मैच का आनंद लिया। मैच खत्म होते ही युवाओं और खेल प्रेमियों ने सड़कों पर निकलकर खुशी का इजहार किया।