फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अग्निशमन कर्मचारियों ने किया राहत बचाव का पूर्वाभ्यास, दो मंजिला इमारत से बचाव का माहौल बना

Sat, 03 May 2025 07:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पूर्वाभ्यास कर अपनी चुस्ती को जाना। इस दौरान आपातकालीन स्थितियों के बचाव और प्रतिक्रिया का माहौल तैयार किया गया इसके साथ ही अग्निशमन कर्मी ने दो मंजिला इमारत से कैसे लोगों को बचाया जाए इसको दर्शाया गया। 
विज्ञापन
पूर्वाभ्यास करते अग्निशमन के सिपाही - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मधुबन फायर स्टेशन पर राहत बचाव के लिए पूर्वाभ्यास किया। के वर्मा के साथ अग्निशमन कर्मचारियों ने रस्सी के सहारे दो मंजिला इमारत से छलांग लगाई। यह अभ्यास एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसमें कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों में बचाव और प्रतिक्रिया के लिए तैयार किया गया।

विज्ञापन


इस अभ्यास का उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें और लोगों की जान बचा सकें। हारनेस बेल्ट और मिटन्स ग्लव्स पहनकर रस्सी के सहारे एक के बाद एक सभी दो मंजिला फायर स्टेशन से नीचे उतरते हुए खिड़की से भवन में घुसे। हाइप्रेशन से पंपिंग कर एक होजरील की सहायता से आग को बुझाना शुरू किया।

कमरे में दो लोग बेहोश अवस्था में थे। उन दोनों को फायर सर्विस की दूसरी टीम स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित स्थान पर ले गयी और प्राथमिक उपचार किया। पहली टीम ने भवन में लगी आग को पूरी तरह से बुझा दिया। पूर्वाभ्यास होने के बाद सीएफओ के वर्मा ने सभी कर्मचारियों को मानसिक के साथ साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एफएसएसओ सुनील कुमार, फायरमैन पंकज यादव, राजेश यादव, अनूप सिंह, रमाशंकर शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें