फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोदाम में अचानक लगी भीषण आग, मौके पर पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां; मालिक बोला- सब कुछ बर्बाद हो गया

Sat, 08 Feb 2025 09:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में एक गोदाम में 20 दिन के अंदर दूसरी बार आग लग गई। शुक्रवार की रात में लगी आग को कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह बुझाया गया। 
विज्ञापन
मऊ में गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक गोदाम में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने की घटना इतनी भीषण थी कि पांच दमकल वाहनों और भारी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा प्रयास के बाद भी शनिवार की सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पाया गया। इस गोदाम में बीते 18 दिसंबर को भी आग लगी थी। 

विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर निवासी सैयम खान का गांधीनगर में खान ट्रेडर्स के नाम से गोदाम संचालित होता है। गोदाम मालिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम रोज की तरह गोदाम बंद होने के बाद वह और वहां काम करने वाले लोग घर चले गए। 

शनिवार की भोर में गोदाम के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन कर गोदाम से धूंआ निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शटर खोला तो देखा कि अंदर आग लगी है। इसकी जानकारी पर मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुट गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पांच दमकल गाड़ियां पहुंची मौके पर

मऊ में गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं बाद में जिला मुख्यालय से दो गाड़ियां, घोसी से एक गाड़ी, मधुबन से एक गाड़ी के साथ आजमगढ़ से दो दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने में जुटी रहीं, लेकिन अब भी पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया गया है।

पीड़ित गोदाम मालिक सैयाम खान का कहना है कि अभी तक नुकसान के आंकड़ों का अंदाजा नहीं है, लेकिन मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया है। इससे पहले भी 18 दिसंबर को मेरे गोदाम में भीषण आग लगने से सब कुछ तबाह हो गया था, इस बीच हिम्मत जुटा कर कार्य शुरू किया था, लेकिन बीस दिन में दूसरी घटना ने उसे पूरी तरह से तोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें