फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज से सिलिंडर में लगी आग, सर्तकता से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
कोपागंज के दोस्तपुरा मुहल्ला में गैस सिलेंडर पाइप से रिसाव के बाद आग लगने के कारण जला सामान। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मुहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह घर में खाना बनाते समय लीकेज से सिलिंडर में आग लग गई। घर के सदस्यों ने समय रहते सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर आग को बुझाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। दोस्तपुरा निवासी सुभाष माली के घर की महिलाएं सुबह दस बजे खाना बना रही थी। इसी बीच सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। महिलाओं के शोर मचाने पर मुहल्ले के एक युवक जुगनू अहमद ने हिम्मत जताते हुए जलते सिलिंडर पर पानी से भीगा बोरा फेंका और रेग्युलेटर को बंद कर सिलिंडर को घर से बाहर निकाला। हालांकि सिलिंडर में लीकेज से चलते आग से किचिन में रखा कई सामान जलकर राख हो गया। लेकिन समय रहते सिलिडर को बाहर निकाल देने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें