फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेवासियों में कोरोना को लेकर जागरुकता का बना है अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लॉक डाउन मार्च माह से अब तक जिले में 19 देशों से चलकर 189 लोग मऊ में आ चुकें है। इन सभी लोगों को क्वारंटीन करने के बाद घर भेजा गया। इसमें कई पॉजिटिव भी हुए थे। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों के बढ़ने के बाद भी जनपदवासी जागरुक नहीं हो रहें। ऐसे में संक्रमण बढ़ना लाजमी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के लोगों में कोरोना को लेकर अभी भी चेतना का अभाव है। गांव की स्थिति शहर की अपेक्षा बेहतर है। लोग बिना मास्क के और बच्चों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर टहला रहे हैं । यह अच्छी बात नहीं है। बोले सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने ,मास्क लगाने और वृद्ध और बच्चों को घर में ही रहने की सलाह दिया । इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 19 देशों से 189 लोग जिले में आए हैं । इसमें सिंगापुर, कुवैत, मिश्र ,ट्यूनिश, यूकेन, सऊदी अरब , कंबोडिया, मलेशिया, ईराक ,नाइजीरिया ,कतर, रूस, ओमान, दुबई, माले, बहरीन, अल्जीरिया, ईरान और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि बुधवार को 253 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। जिसे मिलाकर अब तक कुल 11058 लोगों का सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा जा चुुका है। इसमें बीतीरात तक 292 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस तरह से अब तक कुल 9216 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 8941 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसमें बुधवार की रात 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इसको मिलाकर जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 288 हो गई है। बृहस्पतिवार की शाम सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह से अब तक कुल 131 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं । जिले में एक्टिव कोरोना मरीजो की संख्या 154 है। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें