फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अप्रैल में 30 फीसदी बढ़ी आग की घटनाएं, नहीं मिला मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हर साल अप्रैल में शॉर्ट सर्किट व अगलगी की घटनाओं से सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो जाती हैं। इस साल अप्रैल में एक से 30 अप्रैल तक आग लगने की 120 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें खेत में पड़ी गेहूं की फसल और रिहायशी मड़ई सहित मकान भी शामिल हैं। अधिकांश घटनाएं शॉर्ट सर्किट से हुईं तो वहीं कुछ घटनाओं का कारण ही पता नहीं चल सका। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सभी घटनाओं से बिजली निगम इनकार कर रहा है। जबकि कई पीड़ित किसानों का आरोप है कि हाईटेंशन व एलटी तारों में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगी थी।
विज्ञापन

क्या कहता है नियम

नियमानुसार एक अप्रैल से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रखनी है। जिले के कुछ विद्युत उपकेंद्रों से दिन में भी बिजली सप्लाई चालू रहती थी। कुछ घटनाओं में स्पार्किंग से एलटी तार टूटकर खेत में भी गिरे थे। कुछ घटनाएं अल सुबह और शाम को पांच बजे के बाद भी हुईं। लेकिन जो घटनाएं सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बाद की ही घटनाओं को बिजली निगम स्वीकार कर रहा है। इस साल आग लगने की घटनाएं 30 फीसदी बढ़ी हैं।
विज्ञापन


किस साल कितनी हुई आगलगी की घटनाएं

अप्रैल 2022- 93 घटनाएं

नुकसान ः 88 लाख 91000 हजार

अप्रैल 2021-87 घटनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें