फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारण से स्टूडियो में लगी आग, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में बीती रात को स्टूडियो में अज्ञात कारणों से लगी आग की घटना में लगभग तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। जिससे दुकानदार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। मधुबन क्षेत्र के रसड़ी निवासी चंदन कुमार सिपाह इब्राहिमाबाद में स्टूडियो की दुकान करके अपने परिवार का जिविकोपार्जन करता था। बीते बृहस्पतिवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। आधी रात के करीब अज्ञात कारणों से दूकान में आग लग गई। जब तक अगल बगल के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक दूकान में रखें इलेक्ट्रॉनिक सामान , इनवर्टर वगैरह जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने की घटना में तीन लाख के नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें