रानीपुर के समशाबाद बाजार के पीछे आग से जलकर राख हुई मड़ई।
- फोटो : mau
स्थानीय थाना क्षेत्र के समशाबाद बाजार के पीछे स्थित एक व्यक्ति की रिहायशी मड़ई में मंगलवार की रात में किन्हीं कारणों से आग लग गई। इस अगलगी में गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से लगभग एक लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए।
दपेहडी गांव निवासी दशई प्रजापति पुत्र भग्गल कई वर्षों से अपने परिवार के साथ समशाबाद बाजार के पीछे एक व्यक्ति की जमीन पर मड़ई बनवाकर पर रहता है। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे दशई की पत्नी और बच्चे सो रहे थे। दशई मजदूरी पर मिठाई बनाकर परिवार का गुजारा करता है। रात वह कहीं मिठाई बनाने ही गया था। इधर, रात में किन्हीं कारणों से उसकी मड़ई में अचानक आग लग गई। मड़ई में अचानक आग लगने से महिला की आँख खुल गई। वह अपने बच्चों को लेकर बाहर भागी। महिला के शोर पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए । लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोग जब तक आग को बुझाते तब तक मड़ई में रखा 20 बोरी धान, 10 बोरी गेहूं, रजाई गद्दा और चारपाई, दो मोबाइल, साड़ी कपड़ा बर्तन आदि सारे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गये।