फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म में लगी आग, लाखों की साड़ियां जलकर राख

Mon, 20 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
फर्म में लगी आग, लाखों की साड़ियां जलकर राख
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला मुहल्ला स्थित एक साड़ी की फर्म में रविवार की दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों को जबतक घटना की जानकारी हुई, और लोग जबतक आग पर काबू पाने का प्रयास किए, अंदर रखी साड़ियां जलकर राख हो गई। बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन दल के कर्मचारियों के प्रयास से आग बुझी, फिर भी लाखों रुपये मूल्य की साड़ियां राख हो गई।  शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला मुहल्ला निवासी हासिब और युनुस मुहल्ले में ही साड़ी पार्सल की फर्म रायल पार्सल के नाम से खोले थे।
विज्ञापन


ये नगर क्षेत्र से बुनकरों और आढतियों से साड़ियां एकत्र करके, उसे ट्रेन से भेजने का काम करते थे। नित्य की भांति रविवार को भी दूकान खोले। इस दौरान साढ़े नौ बजे के करीब साड़ियों का पार्सल भेजवाकर बंद कर दिए। इसके कुछ देर बाद दूकान के अंदर से धुंआ निकलने लगा। जिसे मुहल्लेवासियों ने देखा। मुहल्लेवासियों ने इसकी सूचना दूकानदार को दिया। दूकानस्वामी जबतक मौके पर पहुंचा, अंदर रखा साड़ियों में आग लग चुकी थी।

दूकान मालिक मुहल्लेवासियों के संग आग बुझाने में जुटा, लेकिन बाद में फायर विभाग के आने पर आग पर काबू पाया जा सका। दूकान स्वामी ने बताया कि आगलगी की इस घटना में करीब 30 लाख रुपये की साड़ियां जली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें