फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथों पर खामियां दुरस्त कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र दरगाह, सिपाह तथा मधुबन के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। कमियों को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया। अधिकारियों से खामियां दुरुस्त कराने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार तथा एसपी सुशील घुले ने विधानसभा क्षेत्र के बापू स्मारक इंटर कॉलेज दरगाह, सिपाह कंपोजिट विद्यालय व कन्या पाठशाला, उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन में बने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। कहा कि मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं जिससे कि मतदाताओ को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पोलिंग पार्टी के आवागमन के रास्तों, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन तथा दिव्यांग मतदाता के लिए रैंप के साथ ही पेयजल, बाउंड्रीवाल एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान डीएम अरुण कुमार और एसपी सुशील घुले ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबन स्थित मतदान स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीणों से निर्भीक एवं निडर होकर मतदान की अपील की। एसपी ने कहा कि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का भय, प्रलोभन या दबाव बनाने का प्रयास करता है, तो ऐसे लोगों के बारे में तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें