फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएमओ ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग, फाइलें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में सोमवार दोपहर को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से अचानक अफरा-तफरी मच गई। धुएं का गुबार देखने के बाद सभी कर्मी भवन छोड़कर बाहर भागने लगे। गनीमत रहा जनहानि नहीं हुई। उधर आग लगने की घटना होने के बाद
विज्ञापन

सीएमओ के चेंबर में बंद डॉक्टरों को किसी तरह बाहर निकाला गया। आग लगने के बाद सीएमओ कार्यालय का काम पूरी तरह ठप रहा।

कार्यालय में रखे फायर प्रीवेंट के उपकरण और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि कार्यालय के पास बरामदे में सीढ़ी के पास बिजली बोर्ड के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से भूतल से लेकर दूसरे तल पर लोग भवन से धुआं देखकर भागने लगे। कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। सीएमओ के चेंबर में डॉ. वकील अली और डॉ. ममता शर्मा बंद हो गई थीं। कर्मियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। बताया कि आग से एक बॉक्स में रखी कुछ पुरानी फाइलों के साथ कार्यालय के पूरी वायरिंग खराब हो गई। कार्यालय के अर्जुन, ओमजय सिंह, नीरज कुमार की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें