फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गबन पर डीएम ने सीज किया प्रधान का वित्तीय अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांठतरांव में काराए गए विकास कार्यों में सरकारी धन का गबन करने पर डीएम प्रवीण मिश्र ने ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है। अनियमितता पर जिलाधिकारी के ताबड़तोड़ कार्रवाई से प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दिनों घोसी ब्लॉक के इटौरा डोरीपुर के ग्राम प्रधान का भी जांच के बाद जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने वित्तीय अधिकार सीज कर दिया था। कांठतरांव में अब विकास कार्यों को कराने का अधिकार ग्राम पंचायत सदस्य रेनू, जरीना और सरोज को सौंपा है। फतहपुर मंडाव के ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ धन गबन करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जांच की मांग की थी। डीएम को दिए पत्र में ग्रामीणों ने बताया था कि कांठतरांव की ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी द्वारा खड़ंजा, संपर्क मार्ग, कायाकल्प योजना, पोखरी खोदाई, पेयजल आदि विकास कार्यों में धांधली की है। पत्र को संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित कर जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। तीन सदस्यीय टीम की जांच में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन गबन करने के आरोप सही पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें