फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से दूकान में धधकी आग

Thu, 17 Sep 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने कपडे़ के एक प्रतिष्ठान में शार्टसर्किट से आग लग गई। हादसा गुरुवार की भोर में हुआ, इस वजह से लोगों के पहुंचने से पहले ही काफी नुकसान हो गया। सूचना पर जिला मुख्यालय से दमकल पहुंचने के घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से मर्माहत कस्बे के अधिकांश दूकानदारों ने अपनी दूकान बंद रखी।
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी गांव निवासी हाजी उस्मान की कस्बे में कपड़े की दूकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात वह दूकान बंद कर घर चले गए। भोर में किसी समय शार्ट सर्किट से दूकान में आग लग गई।


काफी देर बाद जब आसपास के लोगों ने दूकान से धुआं निकलता देखा तो आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना दूकान के मालिक उस्मान को दी।


सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। जिला मुख्यालय से लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पानी खत्म हो गया।


 किसी प्रकार अगलबगल के घरों से पानी का इंतजाम कर दमकल विभाग आग बुझाने में लगा रहा। चार बार दमकल में पानी भरे जाने के बाद आठ बजे सुबह आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 50 लाख से अधिक रुपये का कपड़े आग में स्वाहा हो गए।
विज्ञापन



इतना ही नहीं दूकान की पहली व दूसरी मंजिल की छत व फर्श को भी भारी नुकसान हुआ है। घटना से मर्माहत व्यापार मंडल के आह्वान पर कस्बे की सभी कपड़े की दूकान के अलावा अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की सहायता लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें