फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शॉट सर्किट से आग, 18 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। कोतवाली के सेमरी जमालपुर में शॉट सर्किट से सोमवार दोपहर खेत में आग लग गई। जिससे 18 बीघे गेहूं में लगी की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाई। खेत में राख देखकर किसानों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सेमरी जमालपुर से दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई। तेज पछुआ हवा से ढीले हाईटेंशन तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग होने लगी जिससे निकली चिंगारी गेहूं के तैयार खेत में गिरी और आग लग गया। आग की लपटें देख ग्रामीण लाठी, डंडा और पेड़ों की डालियां लेकर खेत की तरफ दौड़े। किसी ने 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण आग बुझाने लगे लेकिन तेज पछुआ हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया। घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस टीम और दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। तीन दमकल वाहनों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक सेमरी जमालपुर निवासी नवनीत राय उर्फ अंशु, रमाशंकर राय, रामाश्रय राय और रामकिशुन राय की 18 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।

-

इनसेट-

खराब हो गया दमकल वाहन

सेमरी जमालपुर में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल वाहन को कर्मियों ने जैसे ही चालू किया तकनीकी खराबी आने से वह बंद हो गया। ये वाहन जिला मुख्यालय से भेजा गया था। वाहन खराब होने के बाद घोसी और मधुबन से दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। आश्चर्य की बात ये है कि खटारा वाहनों से आग लगने की घटनाओं में क्षति कम करने का दावा किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन







नियमों को दरकिनार कर चालू की गई बिजली आपूर्ति



नियम के अनुसार गेहूं की कटाई मड़ाई नहीं होने तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखना है। लेकिन विभागीय कर्मचारी नियमों को दरकिनार कर दिन में ही आपूर्ति चालू कर दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सेमरी जमालपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से सोमवार की दोपहर में ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई थी। आपूर्ति चालू होने के कुछ ही मिनट बाद गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें