फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अब मुंबई से मऊ चार फेरे लगाएगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गर्मी में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मऊ चलने वाली ट्रेन (01079) और मऊ जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली (01080) ट्रेन के चार फेरे बढ़ा दिए हैं। पहले ट्रेन का संचालन दो फेरों में था। रेलवे के फैसले से भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 10 अप्रैल और एक मई को चलने वाली मऊ स्पेशल फेयर समर एक्सप्रेस (01079) अब 17, 24 अप्रैल और आठ व 15 मई को भी चलेगी। वहीं 12 अप्रैल और तीन मई को मऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (01080) ट्रेन मऊ से अब 19 व 26 अप्रैल और 10 व 17 मई को चार फेरों में चलेगी। ये जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें