फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शॉट सर्किट से आग, 12 बीघे गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी के सरवां गांव में बुधवार दोपहर तार में शॉट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आठ किसानों का 12 बीघे गेहूं की फसल जल गई। घटना की सूचना देने के बाद भी दमकल वाहन नहीं पहुंचा। लेकिन ग्रामीणों ने एकजूटता दिखाते हुए आग बुझाई और सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल जल गई। जिले में आग का कहर जारी है। 10 दिनों में आगलगी की 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें रिहाइशी मड़ई, दुकान और गेहूं की फसल राख हो गई। आग लगने के अधिकांश कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग या शॉट सर्किट होना था। बुधवार को भी जिला मुख्यालय से सटे सरवां गांव में आग का कहर देखने को मिला। जहां एक झटके में 12 बीघे गेहूं की फसल जल गई। दोपहर डेढ़ बजे बिजली के तार में स्पार्किंग होने लगी। चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी जिससे आग लग गई। धुंआ उठता देख लाठी, डंडा, पेड़ की डाली या बाल्टी ग्रामीणों के हाथ जो लगा लेकर दौड़ पड़े। इस दौरान ग्रामीणों ने 10 से अधिक बार अग्निशमन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 101 पर फोन करके सूचना दी। लेकिन शहर से सटे होने के बाद भी दमकल वाहन नहीं पहुंचा। डेढ़ घंटे की मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसमें सरवां गांव निवासी अजीत सिंह का आठ मंडा, काशी सिंह का तीन बीघा, इंदल यादव का तीन बीघा, आशीष साहनी का नौ मंडा, सुदामा का एक बीघा, टन्नू यादव का आठ मंडा, केशर सिंह का दो मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर में लाइन चालू थी इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति डंडे से कटिया लगा रहा था। जिससे तार आपस में टकराए और स्पार्किंग होने लगी। पीड़ितों ने क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। जिससे उनके मेहनत की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें