फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: करार तोड़ने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कंपनी की ओर से किए गए करार को दरकिनार कर मुर्गा बेचने के मामले में कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम कुचहरा गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आजमगढ़ के सलवा एग्रो हैचरीच कंपनी के मैनेजर समरजीत यादव की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासी जितेंद्र चौहान ने मुर्गी फार्म चलाने के लिए अप्रैल 2023 में कंपनी से एग्रीमेंट किया। जिसमें तय था कि कंपनी उसे मुर्गी का बच्चा, दाना और तकनीकी सहयोग किया जाएगा। एग्रीमेंट के तहत तैयार हुए मुर्गों को कंपनी ले जाएगी। लेकिन जितेंद्र ने एक मार्च 2023 की रात तैयार 3388 मुर्गों को किसी और को बेच दिया। जिसकी कीमत सात लाख 52 हजार 864 रुपये थी। इस बात की जानकारी मिलने पर पूछा गया तो वो गाली देते हुए जान मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें