कोपागंज के रेवरिडीह में अज्ञात कारणों से लगी आग में जली मड़ई और सामान।
- फोटो : MAU
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम रेवरीडीह के राजभर बस्ती में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से एक रिहायसी मड़ई में आग लग गई। देखते देखते पूरी मड़ई धू धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक मड़ई में रखा सारा गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह के राजभर बस्ती निवासी संतोष राजभर पुत्र सुदामा राजभर मजदूरी का कार्य करता है। शनिवार को वह कही घर के बाहर मजदूरी के लिए गया था। उसकी पत्नी भी अपने बच्चों के साथ अपने मड़ई में ताला लगाकर खेत गई थी। अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे अचानक उसकी मड़ई धू धू कर जलने लगी। आसपास के लोगो ने किसी प्रकार एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तबतक घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। अग लगी की खबर सुन कुछ देर में राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंच आग से नुकसान का आकलन करने में लगे रहे।