फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मड़ई में लगी आग, विवाहिता की मौत, बाल-बाल बचे दो बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बंदी कला गांव की मुसहर बस्ती में सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बच्चों को ग्रामीणों की ओर से बचा लिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद कोतवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद मृतका का शव बाहर निकाला गया। दर्दनाक हादसा से गांव में माहौल गमगीन रहा। बंदीकला गांव निवासी शिवचंद गांव के सिवान में मंडई बनकर रहता है। इस समय उसकी 30 वर्षीय पुत्री मीला अपने दो बच्चों के साथ मायके में ही रहती है। सोमवार को दिन में लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से मंडई में आग लग गई और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी।
आग की लपटें निकलता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उसके अंदर से बच्चों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मौजूद लोगों ने मड़ई के भीतर फंसे दो बच्चों को निकाल लिया लेकिन आग की लपटों में फंसी बच्चों की मां मीला (30) को निकालने का कोशिश कर रहे थे कि अचानक मड़ई भरभराकर गिर गई। जब तक लोग मड़ई की उठती लपटों को पानी डाकलर शांत करते तब तक विवाहिता की मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय विक्रम और कोतवाल पूरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पिछले सात वर्षों मायके में रहती थी मीला
मुहम्मदाबाद गोहना। शादी के बाद ससुराल से पिछले सात वर्ष से विवाहिता का कोई संबंध नहीं था। मीला शादी के बाद कई सालों से अपने अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। हालांकि अगलगी की घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का कहना है कि वहां से गुजर रहे बिजली के तारों से स्पार्किंग के कारण मंडई में आग लगी। वही पुलिस लोगों से पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी रही।

बंदी कला गांव में आगजनी की घटना में एक महिला की मौत हो गई है। दो बच्चों को बचा लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मड़ई के अंदर खाना बनाने की चिंगारी से आग लगने की संभावना है। वैसे जांच के बाद ही घटना के कारणों का सही पता चल सकेगा। - डॉ अजय विक्रम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें