फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गुमराह कर जमीन हड़पने का आरोप, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के क़स्बा खास पश्चिम मोहल्ला निवासी महिला ने उसकी सास को गुमराह कर जमीन हड़पने की नियत से अपनेे घर लेकर चले जाने का आरोप लगाते हुए रविवार की देर शाम एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा खास निवासी सोनमति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि पूरी जमीन उसकी सास कदमी देवी के नाम पर है। वह उसके साथ रहती थी। कुछ दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना के निबिहा निवासी जगदीश ने धोखे से उन्हें अपने घर लेकर चला गया और पूरी जमीन बेचवाना चाहता है। जगदीश हमेशा उसके घर आता जाता रहता था। अपनी सास को घर वापस लाने की बात करने पर जगदीश विरोध करने लगता है। गाली देते हुए जान मारने की धमकी देता है। पूर्व में कई बार उसने उसके साथ मारपीट भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें