फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अचानक बिजली आते ही स्पार्किंग के साथ लगी आग, कमरे में रखा नकदी, लैपटॉप समेत लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 17 Dec 2024 04:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव में अचानक घर में स्पार्किंग के साथ आग लग गई। इस दौरान एक कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने से सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव में मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण के घर में बिजली आने पर स्पार्किंग से आग लग गई। इस घटना में कमरे में रखा 50 हजार रुपये नकदी के साथ लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार फरसरा खुर्द गांव निवासी ओंकार चतुर्वेदी ने बताया कि उसके घर के सदस्य सुबह अपना- अपना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आने पर एक कमरे में स्पार्किंग होने से आग लग गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे कमरे को अपनी जद में ले लिया। 

आग लगने की घटना में 50 हजार की नकदी के साथ डबल बेड, दो लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, तीन मोबाइल के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने की घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि आग की घटना की सूचना पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें