फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, मशीनें, बेड जलकर राख, 70 घरों की बिजली बाधित

विज्ञापन
कुर्थीजाफरपुर स्थित अस्पताल में आग लगने से जली मशीनें औ सामान। संवाद - फोटो : खैरगढ़ में चेकिंग के दौरान स्कूल बस को थाने में खड़ा करने के बाद मौजूद एआरटीओ व उनकी टीम। संवाद
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में संचालित हेल्थकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर में शनिवार की शाम करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि उस दौरान कोई मरीज भर्ती नहीं था।
विज्ञापन

आग लगने से आसपास के करीब 70 घरों की बिजली बाधित हो गई। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत के बीच बाजार में हेल्थकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर संचालित है, जो कस्बे में इकलौता 24 घंटे सेवा देने वाला अस्पताल है।
शनिवार की शाम करीब 8 बजे अस्पताल के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। अंदर बैठे डॉक्टर और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने से मेडिकल से संबंधित मशीनें, दवाइयां, बेड और अन्य उपकरण धू-धू कर जलने लगे।
विज्ञापन

किसी ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति कटवाई। आग लगने से आसपास की दुकानें भी खतरे में आ गईं। लोगों ने अपने घरों के सबमर्सिबल चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 20 मिनट बाद अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन लेकर पहुंची और आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल में आग बुझाने का एक भी उपकरण मौजूद नहीं था, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
वर्जन
कुर्थीजाफरपुर में किसी अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी, टीम ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया है। अस्पताल आग से बचाव के उपकरण मौजूद नहीं थे, बिना फायर एनओसी अस्पताल संचालन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-के वर्मा, सीएफओ, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें