फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यौन शोषण के प्रयास और रुपये ऐंठने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर यौन शोषण के प्रयास और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम रामसमुझ यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि वह महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। प्राथमिकी के अनुसार, एक ब्रह्मभोज में महिला की मुलाकात मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के लक्ष्मीपुरवा निवासी रामसमुझ यादव से हुई थी।
उसने खुद को दूर का रिश्तेदार बताकर महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद वह अश्लील बातें करने लगा और मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर महिला से भी अश्लील फोटो मांगने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने महिला के पति को सब कुछ बताकर बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने उसे पैसे भी दिए। इसके बाद वह और 25 हजार रुपये की मांग करने लगा। पैसे न देने पर बदनाम करने की धमकी दी गई।
25 मई को डराकर साथ ले गया और आरोप है कि अकेले पाकर उसने यौन शोषण का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर वहां से भाग गई और घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें