फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कूटरचित दस्तावेजों से बनवाए दूसरे पासपोर्ट पर सऊदी अरब में रह रहे युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र खैराबाद निवासी शाह फैसल 18 महीने से फर्जी पासपोर्ट पर सऊदी अरब में रह रहा है। जांच के बाद तथ्य उजागर होने पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम की तहरीर पर बृहस्पतिवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पूर्व में बने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर और विवरणों में बदलाव करके शाह फैसल ने दूसरा पासपोर्ट बनवाया है।
विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार शाह फैसल ने 2012 में अपना पहला पासपोर्ट बनवाया था। यह 4 सितंबर 2012 को जारी हुआ था और इसकी समाप्ति तिथि 3 सितंबर 2022 दर्ज है। अभिलेखों के अनुसार, पहले पासपोर्ट में आवेदक का नाम मोहम्मद शाह फैसल, जन्मतिथि 12 फरवरी 1990, पिता का नाम नेसार अहमद और माता का नाम रेहाना खातून दर्ज कराया था। इसके बाद 26 अप्रैल 2016 को उसने दूसरा पासपोर्ट बनवाया, जिसकी समाप्ति तिथि 25 अप्रैल 2026 है। इस दूसरे पासपोर्ट में उसने अपना नाम शाह फैसल, जन्मतिथि 18 मार्च 1994, पिता का नाम नेसहर अहमद, माता का नाम रेहाना खातून दर्ज कराया। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 के पहले पासपोर्ट के साथ संलग्न जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 12 फरवरी 1990 है, जबकि 14 फरवरी 2012 के नोटरी शपथ पत्र में जन्मतिथि व जन्म स्थान से संबंधित कोई दस्तावेजी प्रमाण या शैक्षिक योग्यता न होने का उल्लेख किया गया था। इसके विपरीत, अभिलेखों के अनुसार 2012 में वह कक्षा 9 में अध्ययनरत था और वर्ष 2013 में कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पासपोर्ट धारक ने 2012 के पहले पासपोर्ट की जानकारी छिपाते हुए नाम, जन्मतिथि और पिता के नाम में परिवर्तन और दस्तावेज में हेराफेरी करके दूसरा पासपोर्ट जारी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें