मधुबन। थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी साधना सिंह की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम पुलिस ने पति लव सिंह, सास ज्योत्स्ना देवी और ससुर रविंद्रनाथ सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार साधना सिंह की शादी वर्ष 2020 में लव सिंह के साथ हुई थी। उनका चार साल का एक बेटा देवांश है।
आरोप है कि शादी के बाद से ही उनके पति, सास और ससुर बात-बात पर गाली-गलौज करते हुए उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पति द्वारा मारपीट करना अब रोजमर्रा की आदत बन चुकी है, जिससे पीड़िता लगातार डर और सहम के साये में जीने को मजबूर हैं। बीते 29 सितंबर की शाम लगभग सात बजे मामूली कहासुनी को लेकर गाली देते हुए सभी ने उनके साथ मारपीट की मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।