कोपागंज। थाना क्षेत्र के टड़ियांव निवासी शमशेर सिंह की तहरीर पर मारपीट व चहारदीवारी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की शाम चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह 5:10 बजे गांव निवासी रामजन्म सिंह, सुनील सिंह, राज सिंह और रौनक सिंह लाठी, डंडा और कुदाल लेकर उनके घर पहुंचे। गाली देते हुए उनकी पुरानी चहारदीवारी तोड़ दिए। इसका विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस पूरी घटना की की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।