फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी को मारपीट कर जबरन ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के बेलौली निवासी ओमकार साहनी की व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार ओमकार साहनी अपनी पत्नी वंदना साहनी को बीते 24 जून को सुबह 10 बजे उसके मायके वालों ने फोन करके बुलाया था। जब ओमकार अपनी पत्नी को लेकर आजमगढ़ से दोहरीघाट रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद उसकी सास फूला, पत्नी का भाई दुर्गेश साहनी, बबलू साहनी, दीपक साहनी और मनीष साहनी ने उन्हें देखते ही गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों को मारपीट कर घायल कर दिए घायल वंदना को मारते-पीटते हुए जबरन अपने साथ घसीट कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें